अंतरराष्ट्रीय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान में मौजूद एनरिच्ड यूरेनियम को नष्ट करना चाहते हैं. ट्रंप का यह बयान उससे अलग है, जिसमें उन्होंने ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को अमेरिका को सौंपने की बात कही थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "एनरिच्ड यूरेनियम (न्यूक्लियर डस्ट) तुरंत अमेरिका को सौंपा जाएगा ताकि उसे वहां ले जाकर नष्ट किया जा सके. ये भी बेहतर होगा कि ईरान के साथ मिलकर इसे ऐसी जगह पर नष्ट किया जाए, जहां एटोमिक एनर्जी कमीशन या उसके बराबर की कोई संस्था इस घटना की गवाह बने."
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, एक्सियोस के रिपोर्टर बराक राविद का कहना है कि ट्रंप का यह बयान दिखाता है कि अमेरिका अपनी पहले की मांग से 'पीछे हट' रहा है और अब ईरान की बताई हुई शर्तों के क़रीब जा रहा है.
गौरतलब है कि इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि जब तक ईरान का एनरिच्ड यूरेनियम भंडार निकाला नहीं जाता, तब तक युद्ध को ख़त्म नहीं माना जा सकता. (bbc.com/hindi)


