अंतरराष्ट्रीय

कनाडा के पीएम ने भारत के साथ फ़्री ट्रेड डील के बारे में ये कहा
26-May-2026 8:45 AM
कनाडा के पीएम ने भारत के साथ फ़्री ट्रेड डील के बारे में ये कहा

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि उनकी भारत के साथ फ़्री ट्रेड डील पर बातचीत चल रही है.

मार्क कार्नी का मानना है कि भारत के साथ यह डील होने पर कनाडा के लिए एक बड़ा बाज़ार खुलेगा, जो वहां के कारोबार के लिए फ़ायदेमंद होगा.

मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "हम भारत के साथ फ़्री ट्रेड डील पर बात कर रहे हैं. यह कनाडा के कामगारों और कारोबार के लिए बड़ा बदलाव होगा, एक बहुत बड़ा नया बाज़ार खुलेगा."

उन्होंने आगे लिखा, "हम तेज़ी से काम कर रहे हैं, मैंने मंत्री पीयूष गोयल से मुलाक़ात की ताकि अब तक की प्रगति देख सकें और आगे दोनों देशों के लिए ऊर्जा, कृषि-खाद्य, टेक्नोलॉजी और शिक्षा में नए मौक़े तलाश सकें."

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल तीन दिवसीय दौरे पर कनाडा गए हैं. इस दौरान भारत और कनाडा ने साल 2026 के अंत तक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) पूरा करने और वर्ष 2030 तक आपसी व्यापार को तीन गुना बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट