अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से सोमवार को बात हुई.
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के मुताबिक़ अनुसार, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रूस के विदेश मंत्री की मांग पर उनसे बातचीत की.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा, "दोनों देशों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध और ईरान की स्थिति पर बातचीत हुई."
रूसी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि लावरोव ने अमेरिका को रूस के उस फ़ैसले से अवगत कराया, जिसमें कीएव में यूक्रेनी सेना से जुड़े ठिकानों पर हमले किए जाएंगे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, लावरोव ने कहा, "रूस पर आम लोगों और नागरिक ठिकानों पर जारी आतंकी हमलों के जवाब में यूक्रेन की राजधानी कीएव में हमले किए जाएंगे."
लावरोव ने रुबियो का ध्यान रूसी विदेश मंत्रालय के उस बयान की ओर भी दिलाया, जिसमें अमेरिका और अन्य देशों से कहा गया है कि वे कीएव से अपने राजनयिक कर्मचारियों और नागरिकों को बाहर निकालने की व्यवस्था करें. (bbc.com/hindi)


