अंतरराष्ट्रीय
नेतन्याहू बोले- 'ईरान से किसी भी अंतिम समझौते में परमाणु ख़तरा ख़त्म होना चाहिए'
25-May-2026 9:17 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उन्होंने शनिवार रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने से जुड़े समझौते के लिए होने वाली आगामी बातचीत पर चर्चा की.
एक्स पर लिखे पोस्ट में नेतन्याहू ने कहा कि वह और अमेरिकी राष्ट्रपति इस बात पर सहमत हैं कि "ईरान के साथ किसी भी अंतिम समझौते में परमाणु ख़तरे को पूरी तरह से ख़त्म किया जाना चाहिए."
उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि 'ईरान के परमाणु संवर्धन केंद्रों को नष्ट करना होगा और संवर्धित परमाणु सामग्री को हटाना होगा'.
उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप की तरह मेरी नीति भी नहीं बदली है. ईरान परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


