अंतरराष्ट्रीय

व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी करने वाला संदिग्ध कौन, सामने आई ये जानकारी
24-May-2026 12:07 PM
व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी करने वाला संदिग्ध कौन, सामने आई ये जानकारी

अमेरिका के वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के बाहर हुई गोलीबारी में मारे गए संदिग्ध की पहचान हो गई है. शख़्स का नाम नासिर बेस्ट है, जिसकी उम्र 21 साल है.

जांच कर रहे एक अधिकारी ने बीबीसी के अमेरिकी मीडिया पार्टनर सीबीएस को यह जानकारी दी है.

सूत्र ने बताया कि इस संदिग्ध को जुलाई 2025 में भी अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने गिरफ़्तार किया था, जब उसने व्हाइट हाउस में घुसने की कोशिश की थी.

इसके बाद उसे मानसिक स्वास्थ्य की समस्या के चलते साइकेट्रिक वार्ड भेजा गया था.

सीक्रेट सर्विस के बयान के मुताबिक़, शनिवार शाम छह बजे 17वीं स्ट्रीट और पेंसिलवेनिया एवेन्यू के पास इस शख़्स ने अपने बैग से हथियार निकाला और फ़ायरिंग शुरू कर दी.

इसके बाद सीक्रेट सर्विस पुलिस ने जवाबी फ़ायर किया और संदिग्ध को गोली लगी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट