अंतरराष्ट्रीय
भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 20 अरब डॉलर का निवेश किया- मार्को रुबियो
24-May-2026 9:40 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत को लेकर जानकारी दी है.
मार्को रुबियो ने कहा, "आज हमारी एक बहुत ही सार्थक बैठक हुई. अमेरिका जिस तरह से इंडो-पैसिफ़िक क्षेत्र को देखता है, उसमें भारत की भूमिका केंद्रीय है और यह सिर्फ़ 'क्वाड' के ज़रिए ही नहीं बल्कि द्विपक्षीय स्तर पर भी है.”
उन्होंने आगे कहा, "आप इसे उन 20 अरब डॉलर के निवेश के रूप में भी देख सकते हैं, जो भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में किया है. आप इसे 'पैक्स सिलिका' में उनकी भागीदारी और उन अन्य अवसरों में भी देख सकते हैं."
गौरतलब है कि रुबियो क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए 23 से 26 मई तक भारत के दौरे पर हैं. इस दौरान वह कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


