अंतरराष्ट्रीय
ईरानी सेना के प्रवक्ता मोहम्मद अकरमीनिया ने सरकारी समाचार एजेंसी से कहा, “यदि दुश्मन फिर से जायोनी जाल में फंसकर हमारे प्रिय ईरान के खिलाफ नई आक्रामक कार्रवाई करता है, तो हम उसके खिलाफ नए उपकरणों और नए तरीकों के साथ नए मोर्चे खोलेंगे.”
कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह ईरान पर अपने प्लान किए गए हमलों को फिलहाल रोक रहे हैं, क्योंकि वह शांति समझौते की संभावना बनाए रखना चाहते हैं. ट्रंप के इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ईरान की नई चेतावनी ने हालात को फिर गंभीर बना दिया है.
ईरानी सेना ने अपने बयान में साफ संकेत दिया कि किसी भी संभावित सैन्य कार्रवाई का जवाब पहले से अधिक व्यापक तरीके से दिया जा सकता है. हालांकि, ईरान ने यह नहीं बताया कि नए मोर्चों या नई सैन्य रणनीतियों का स्वरूप क्या होगा. बयान के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा और संभावित संघर्ष को लेकर चिंताएं फिर बढ़ गई हैं. (dw.com/hi)


