अंतरराष्ट्रीय

ईरान युद्ध को ख़त्म करने पर शी जिनपिंग ने दिया चार सूत्रीय प्रस्ताव
20-May-2026 10:32 AM
ईरान युद्ध को ख़त्म करने पर शी जिनपिंग ने दिया चार सूत्रीय प्रस्ताव

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि मध्य पूर्व की स्थिति एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. अब यह युद्ध से शांति की ओर बढ़ने के दौर में है.

चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक़ शी जिनपिंग ने कहा है कि इस संघर्ष को समाप्त करना ‘बेहद जरूरी’ है. दोबारा युद्ध शुरू होना मंजूर नहीं किया जा सकता.

चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक़ शी जिनपिंग ने कहा, ‘’मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता बनाए रखने और उसे बढ़ावा देने के लिए मेरा चार सूत्रीय प्रस्ताव है. इससे अंतरराष्ट्रीय सहमति को मज़बूती मिलेगी, तनाव कम होगा, संघर्ष घटेगा और शांति को बढ़ावा मिलेगा.’’

शी जिनपिंग का यह चार सूत्रीय प्रस्ताव पिछले महीने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ उनकी बैठक के दौरान सामने आया था.

इसमें शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, राष्ट्रीय संप्रभुता, अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान और विकास और सुरक्षा के बीच समन्वित दृष्टिकोण पर जोर दिया गया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट