अंतरराष्ट्रीय

लेबनान पर इसराइली हमलों में 19 लोगों की मौत, पिछले हफ्ते हुआ था सीज़फ़ायर बढ़ाने का एलान
20-May-2026 8:39 AM
लेबनान पर इसराइली हमलों में 19 लोगों की मौत, पिछले हफ्ते हुआ था सीज़फ़ायर बढ़ाने का एलान

इसराइल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है.

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ मरने वालों में 10 लोग एक ही हमले में मारे गए.

इस हमले में देइर कनौन कस्बे में एक घर को निशाना बनाया गया. मृतकों में तीन बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं.

लेबनान 2 मार्च को इस युद्ध में शामिल हुआ था, जब ईरान समर्थित शिया इस्लामी संगठन हिज़्बुल्लाह ने इसराइल पर रॉकेट दागे थे.

यह हमला अमेरिका और इसराइल की उस संयुक्त कार्रवाई के जवाब में किया गया था, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत हो गई थी.

ये ताज़ा मौतें उस घोषणा के एक सप्ताह से भी कम समय बाद हुई हैं, जिसमें अमेरिका ने कहा था कि लेबनान और इसराइल 45 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं. (bbc.com/hindi)

दोनों पक्षों के बीच जून की शुरुआत में फिर से बातचीत शुरू होने वाली है.

युद्धविराम बढ़ाए जाने के बावजूद, इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच लगातार गोलीबारी जारी है, ख़ासकर दक्षिणी लेबनान में.

इसराइल का कहना है कि वह हिज़्बुल्लाह को निशाना बना रहा है. लेकिन हमलों में आम नागरिक भी मारे जा रहे हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.


अन्य पोस्ट