अंतरराष्ट्रीय
-नार्डिन साद
अमेरिका में एक एयर शो के दौरान दो लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए. गनीमत ये रही कि जेट से सभी एयरक्रू सुरक्षित तरीक़े से बाहर निकल गए थे.
यह हादसा रविवार को हुआ, जो गनफ़ाइटर स्काईज़ एयर शो का आख़िरी दिन था. यहां पर ईए 18-जी जेट आपस में टकराए, जिसके बाद चारों क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर आ गए.
इस हादसे के बाद आग लग गई और बेस को थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया गया. एयर शो के बाक़ी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए और जांच शुरू कर दी गई.
माउंटेन एयर फ़ोर्स बेस गनफ़ाइटर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इस घटना में शामिल एयरक्रू सुरक्षित हालत में हैं. हमारे मेहमानों का धन्यवाद, जिनके धैर्य और सहयोग ने हमें जल्दी और सुरक्षित तरीक़े से घटना पर प्रतिक्रिया देने में मदद की."
कमांडर अमेलिया उमायम ने सीबीएस न्यूज़ को बताया कि क्रू सदस्यों की जांच मेडिकल टीम कर रही है.
अमेरिकी नौसेना के मुताबिक़, इन जेट की क़ीमत लगभग 7 करोड़ डॉलर यानी 672 करोड़ रुपए है.
इससे पहले 2018 में गनफ़ाइटर स्काईज़ एयर शो में एक ग्लाइडर पायलट की दुर्घटना में मौत हो गई थी. (bbc.com/hindi)


