अंतरराष्ट्रीय
यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर किया बड़ा हमला, एक भारतीय नागरिक की भी मौत
18-May-2026 8:37 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
-टोबी मान और जारोस्लाव लुकीव
यूक्रेन ने रविवार रात को रूस की राजधानी मॉस्को पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया है. रूसी अधिकारियों ने बताया कि हमले में तीन लोगों की मौत हो गई.
रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास ने कहा कि बीते एक साल की अवधि में यह मॉस्को पर सबसे बड़ा हमला है.
भारत के मॉस्को दूतावास ने बताया कि मरने वालों में एक भारतीय नागरिक भी है और तीन लोग घायल हुए हैं.
यूक्रेन ने भी रूस पर किए गए हमलों की पुष्टि की है. राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि ये हमले 'पूरी तरह जायज़' जवाब हैं, क्योंकि रूस ने यूक्रेनी शहरों पर घातक हमले किए थे.
गौरतलब है कि हाल ही में रूस ने यूक्रेन की राजधानी किएव में बड़े ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे, इनमें 24 लोगों की मौत हुई थी. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


