अंतरराष्ट्रीय

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच तय समय से एक घंटे ज़्यादा चली बातचीत
14-May-2026 12:09 PM
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच तय समय से एक घंटे ज़्यादा चली बातचीत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता खत्म हो गई है. यह बातचीत करीब दो घंटे तक चली, जो पहले तय समय से लगभग एक घंटे ज़्यादा चली.

आज शाम डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में भी उनकी मौजूदगी रहेगी.

उधर, ताइवान ने अमेरिका के समर्थन पर आभार जताया है.

ताइवान सरकार की प्रवक्ता मिशेल ली ने बीजिंग में ट्रंप-शी शिखर बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका की ओर से ताइवान के समर्थन को बार-बार दोहराए जाने के लिए हम उनके आभारी हैं.

ताइवान मुद्दा इस बैठक में दोनों महाशक्तियों के बीच चर्चा का अहम विषय बना हुआ है और ताइवान इस मुलाक़ात पर क़रीबी नज़र रखे हुए है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट