अंतरराष्ट्रीय

चीन ने पाकिस्तान से कहा, अमेरिका-ईरान का तनाव सुलझाने के लिए मध्यस्थता प्रयास तेज करें
13-May-2026 6:41 PM
चीन ने पाकिस्तान से कहा, अमेरिका-ईरान का तनाव सुलझाने के लिए मध्यस्थता प्रयास तेज करें

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान से अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए मध्यस्थता प्रयास तेज करने का आग्रह किया है. उन्होंने पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बातचीत में कहा कि इस संकट को सुलझाने के लिए संवाद को आगे बढ़ाना जरूरी है. वांग ने यह भी कहा कि चीन इस प्रक्रिया में पाकिस्तान का पूरी तरह समर्थन करेगा और खुद भी क्षेत्रीय शांति बहाल करने में योगदान देगा.

चीन ने खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के मुद्दे पर ध्यान देने को कहा है, जो वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद अहम मार्ग है. वांग यी ने पाकिस्तान से कहा कि वह इस संवेदनशील मुद्दे का "उचित समाधान" निकालने में भूमिका निभाए.

माना जा रहा है कि इस जलमार्ग के बंद रहने से वैश्विक ऊर्जा बाजार और व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है, इसलिए इसे फिर से खोलना बातचीत का प्रमुख एजेंडा है. यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप चीन दौरे पर हैं और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी बातचीत होने वाली है.  (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट