अंतरराष्ट्रीय

ईरान युद्ध पर बोले रूसी राष्ट्रपति पुतिन- हमें मुश्किल स्थिति में डाल दिया
10-May-2026 8:39 AM
ईरान युद्ध पर बोले रूसी राष्ट्रपति पुतिन- हमें मुश्किल स्थिति में डाल दिया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उम्मीद जताई है कि ईरान के साथ चल रहा संघर्ष जल्द ख़त्म होगा, लेकिन साथ ही कहा है कि ऐसा नहीं हुआ तो सभी पक्षों को नुक़सान होगा.

बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "यह बहुत जटिल संघर्ष है और हमें मुश्किल स्थिति में डाल दिया है, क्योंकि ईरान और फ़ारस की खाड़ी के देशों से हमारे दोस्ताना रिश्ते हैं."

ईरान और अमेरिका से चल रही बातचीत का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे विचार में किसी भी पक्ष की इस संघर्ष को आगे बढ़ाने में दिलचस्पी नहीं है."

हाल ही में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने भी रूस की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन से मुलाक़ात की थी.

रूस पहले भी सभी पक्षों से शांति स्थापित करने की अपील करता रहा है. रूस यह भी कह चुका है कि वह ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता करने के लिए तैयार है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट