अंतरराष्ट्रीय
स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच झड़प की ख़बरें सामने आ रही हैं.
ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फ़ार्स के मुताबिक़, स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में ईरानी सशस्त्र बलों और अमेरिकी नौसेना के बीच ताज़ा झड़पें हुई हैं.
दूसरी ओर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ओमान की खाड़ी में एक ईरानी बंदरगाह में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे ईरानी झंडे वाले दो ख़ाली टैंकरों पर उसने हमला किया है.
वहीं पिछली रात भी अमेरिका और ईरान के बीच झपड़ों की ख़बरें आई थीं. अमेरिका ने दावा किया कि उसने ईरान में सैन्य ठिकानों पर बमबारी की.
अमेरिका ने कहा कि उसने होर्मुज़ स्ट्रेट में अमेरिकी जहाज़ों पर हुए ईरानी हमलों के जवाब में ये क़दम उठाया था.
वहीं ईरान ने दावा किया कि उसने मिसाइलें इसलिए दागीं क्योंकि पहले एक ईरानी तेल टैंकर पर हमला किया गया था. (bbc.com/hindi)


