अंतरराष्ट्रीय

इसराइल के राजनियक बोले, 'ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान से हम खु़श नहीं'
09-May-2026 10:31 AM
इसराइल के राजनियक बोले, 'ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान से हम खु़श नहीं'

अमेरिका और ईरान की लड़ाई रुकवाने में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. लेकिन इसराइल पाकिस्तान की इस भूमिका से खु़श नज़र नहीं आ रहा है.

इसराइल के मुंबई में काउंसल जनरल यानिव रेवाच ने कहा है, "मुझे नहीं लगता कि मेरी सरकार इस बात से खु़श है कि ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान बातचीत करवा रहा है."

उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "इसराइल पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं कर रहा. अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप ही इस बातचीत को आगे बढ़ा रहे हैं. हम इस मामले में इसराइल की सुरक्षा से जुड़े हितों का ध्यान रखने के लिए अमेरिकी सरकार पर भरोसा करते हैं."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के नेता मध्यस्थता करने के लिए पाकिस्तान का आभार व्यक्त कर चुके हैं.

दोनों देशों ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत के लिए अपने प्रतिनिधि भी भेजे थे. इस बातचीत में इसराइल का कोई प्रतिनिधि नहीं था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट