अंतरराष्ट्रीय

ईरान के विदेश मंत्री अराग़ची चीन पहुंचे, क्या है एजेंडा
06-May-2026 9:28 AM
ईरान के विदेश मंत्री अराग़ची चीन पहुंचे, क्या है एजेंडा

ईरानी समाचार एजेंसियों तसनीम और फ़ार्स के मुताबिक़ विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची बुधवार सुबह एक राजनयिक प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे.

अराग़ची चीन के विदेश मंत्री से बात करेंगे.

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस दौरे के मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिति में हो रहे घटनाक्रमों पर चर्चा करना है.

एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक़, अमेरिका और इसराइल की ओर से ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध शुरू होने के बाद से ईरानी विदेश मंत्री की चीन की यह पहली यात्रा है.

चीन ईरान का सबसे प्रमुख व्यापारिक साझेदार और ईरानी तेल का एक बड़ा खरीदार है. उसने ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरानी तेल खरीदना जारी रखा है.

अराग़ची की यह यात्रा ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने के लिए चीन की यात्रा करने वाले हैं.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने चीन से आग्रह किया है कि वह अराग़ची पर दबाव डाले ताकि ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण समाप्त कर दे.

मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए मार्को रूबियो ने कहा, ‘’मुझे उम्मीद है कि चीनी इराक़ से वही कहेंगे जो कहा जाना चाहिए. वह यह है कि आप होर्मुज़ स्ट्रेट में जो कर रहे हैं वह आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग कर रहा है.''(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट