अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप बोले- अमेरिका संघर्ष में शामिल न होता तो ईरान के पास परमाणु हथियार होता
06-May-2026 9:14 AM
ट्रंप बोले- अमेरिका संघर्ष में शामिल न होता तो ईरान के पास परमाणु हथियार होता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर अमेरिका इस संघर्ष में शामिल नहीं होता तो "ईरान के पास परमाणु हथियार होता.’’

उन्होंने ये भी कहा, ''शायद हम सब आज यहां नहीं होते.''

गौरतलब है कि अमेरिका और यूरोपीय संघ ने 2010 से ईरान पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे.

यह संदेह था कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम बम बनाने के लिए है. हालांकि, ईरान का कहना है कि वो सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहा है.

ट्रंप ने कहा, ''ईरान को बुरी तरह हरा दिया गया है.''.

उन्होंने कहा कि अब ईरान ''सिर्फ़ छोटी नावों तक सिमट गया है, जिनके आगे मशीनगन लगी होती है.''

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने होर्मुज़ स्ट्रेट में ईरान की छोटी नावों पर हमला किया. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट