अंतरराष्ट्रीय
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला अपने अमेरिकी दौरे के दूसरे दिन व्हाइट हाउस पहुंचे हैं, जहां उनका स्वागत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी फ़र्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने किया.
इस मुलाक़ात की कई तस्वीरें भी आई हैं, जिनमें किंग चार्ल्स और राष्ट्रपति ट्रंप हाथ मिलाते हुए मुस्कुराते दिखाई दिए.
ट्रंप से मुलाक़ात के बाद किंग चार्ल्स अमेरिकी सांसदों को संबोधित करेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने भाषण में ब्रिटिश लोगों की "उदार भावना" का ज़िक्र किया और अमेरिका के इतिहास को ब्रिटेन से जोड़ा.
ट्रंप ने कहा, "अमेरिका की स्थापना अटलांटिक के दोनों किनारों पर सैकड़ों वर्षों की सोच, संघर्ष, ख़ून, पसीने और बलिदान का नतीजा था."
उन्होंने कहा कि अमेरिका की आज़ादी के बाद बीती सदियों में "अमेरिकियों का ब्रिटिश लोगों से बढ़कर कोई क़रीबी दोस्त नहीं रहा." (bbc.com/hindi)


