अंतरराष्ट्रीय
-बर्न्ड डिबुशमैन
व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डिनर पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी के बाद सीक्रेट सर्विस के नेतृत्व के दृढ़ता से साथ हैं.
अधिकारी के मुताबिक़, राष्ट्रपति का मानना है कि सीक्रेट सर्विस ने उनकी और दूसरे अधिकारियों की सुरक्षा में बेहतरीन काम किया. साथ ही, चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ सूज़ी वाइल्स इस हफ़्ते एक बैठक बुलाएंगी, जिसमें बड़े आयोजनों के लिए प्रोटोकॉल और व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी.
अधिकारी ने आगे कहा, "बैठक में उन प्रक्रियाओं और इंतज़ामों पर चर्चा होगी, जिन्होंने शनिवार की घटना के दौरान सुरक्षा प्रतिक्रिया में मदद की."
"साथ ही अतिरिक्त विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा, ताकि आने वाले महीनों में राष्ट्रपति ट्रंप के कई बड़े आयोजनों की सुरक्षा के लिए सभी संबंधित टीमें हर संभव कदम उठा सकें, क्योंकि वह अमेरिका के 250वीं वर्षगांठ समारोह की तैयारी कर रहे हैं."
इस गोलीबारी के बाद कई सवाल उठे हैं और कार्यक्रम में शामिल कई लोगों ने यह भी पूछा है कि क्या सुरक्षा घेरा पर्याप्त मज़बूत था. (bbc.com/hindi)


