अंतरराष्ट्रीय
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची रूस यात्रा पर जा रहे हैं. यहां पर वो राजधानी मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात करेंगे.
यह जानकारी ईरानी स्टूडेंट्स न्यूज़ एजेंसी ने रूस में ईरान के राजदूत काज़ेम जलाली के हवाले से दी है.
काज़ेम जलाली ने आगे कहा कि यह मुलाक़ात आज यानी सोमवार को होगी. उन्होंने बताया कि अराग़ची रूसी अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे, जिसमें ताज़ा हालात, युद्धविराम और उससे जुड़ी घटनाओं पर चर्चा होगी.
रूस के विदेश मंत्रालय ने भी रविवार को पुष्टि की कि अराग़ची बातचीत के लिए मॉस्को आएंगे.
गौरतलब है कि इससे पहले अब्बास अराग़ची पाकिस्तान और ओमान गए थे, जहां पर मध्य पूर्व के ताज़ा हालात को लेकर चर्चा हुई थी.
संबंधित कहानी: ईरान के विदेश मंत्री 24 घंटे के अंदर दोबारा इस्लामाबाद पहुंचे, ट्रंप ने कहा- युद्ध जल्द ख़त्म होगा. (bbc.com/hindi)


