अंतरराष्ट्रीय

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की सरगर्मी बढ़ी
25-Apr-2026 7:52 PM
इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की सरगर्मी बढ़ी

-जियार गुल

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अब भी सुरक्षा बल तैनात हैं, ऐसा लगता है कि पाकिस्तान को अब भी उम्मीद है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत होगी.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची एक व्यापक प्रस्ताव लेकर आए हैं, जिसे पाकिस्तान के ज़रिए आगे बढ़ाया जा सकता है. ऐसी ख़बरें हैं कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर इसे अमेरिका तक पहुंचा सकते हैं.

अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि अमेरिकी प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ़ और जारेड कुशनर वॉशिंगटन से रवाना हुए हैं या नहीं.

मुझे ईरानी अधिकारियों से लगातार यह सुनने को मिल रहा है कि अमेरिका से मुलाक़ात अराग़ची के मिशन का हिस्सा नहीं है, लेकिन हक़ीक़त यह है कि ईरान यहां एक नया प्रस्ताव रखने के लिए ही आया है.

इस प्रस्ताव का विवरण अभी सामने नहीं आए है. तेहरान से जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक़ कई कट्टरपंथी धर्मगुरु कह रहे हैं कि परमाणु मुद्दा बातचीत के एजेंडे में शामिल नहीं है.

ये मुद्दा पिछली बातचीत के दौरान भी एक बड़ा अड़ंगा था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट