अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तानी स्टेट बैंक ने यूएई से लिए कर्ज़ पर दिया यह अपडेट
25-Apr-2026 9:35 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पाकिस्तान के स्टेट बैंक ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लिए क़र्ज़ को पूरी तरह चुकाने की बात कही है.
बैंक ने एक्स पर जानकारी दी, "गुरुवार, 23 अप्रैल को स्टेट बैंक ऑफ़ पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी फ़ंड फ़ॉर डेवलपमेंट (एडीएफ़डी) को 1 अरब अमेरिकी डॉलर की जमा राशि लौटाई है."
स्टेट बैंक ऑफ़ पाकिस्तान ने कहा, "2.45 अरब डॉलर की जमा राशि पिछले हफ़्ते लौटाई गई थी. इस तरह संयुक्त अरब अमीरात को कुल 3.45 अरब अमेरिकी डॉलर की जमा राशि लौटाई जा चुकी है."
पाकिस्तान ने हाल ही में कहा है कि यूएई को वित्तीय डिपॉज़िट्स की वापसी के बाद विदेशी मुद्रा भंडार को स्थिर करने के लिए सऊदी अरब से तीन अरब डॉलर के डिपॉज़िट्स हासिल करेगा. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


