अंतरराष्ट्रीय
भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच इस दिन होगा मुक्त व्यापार समझौता, न्यूज़ीलैंड के पीएम ने क्या बताया
24-Apr-2026 11:49 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफ़र लक्ज़न ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर सोमवार को हस्ताक्षर करने की बात कही है.
उन्होंने एक्स पर एलान करते हुए लिखा, "हम भारत के साथ अपने मुक्त व्यापार समझौते पर सोमवार को हस्ताक्षर करेंगे."
इसके साथ ही लक्ज़न ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह भारत के साथ समझौते के बाद होने वाले फ़ायदे बता रहे हैं.
पिछले साल दिसंबर में न्यूज़ीलैंड और भारत ने फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफ़टीए) पर सहमति का एलान किया था.
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफ़र लक्ज़न के बीच फ़ोन पर बातचीत भी हुई है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


