अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में इसराइल और लेबनान के बीच आज फिर होगी बातचीत
23-Apr-2026 11:48 AM
अमेरिका में इसराइल और लेबनान के बीच आज फिर होगी बातचीत

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में इसराइल और लेबनान के बीच आज यानी गुरुवार को दूसरे दौर की बातचीत होनी है.

अब होने वाली बातचीत में मौजूदा 10 दिन की युद्धविराम अवधि को बढ़ाने पर चर्चा होगी.

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ़ औन ने कहा है, "राजदूत स्तर की बातचीत पूरी तरह से इसराइली हमलों को रोकने, लेबनानी इलाक़ों से इसराइली सेना की वापसी, क़ैदियों की रिहाई, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सेना की तैनाती और युद्ध में तबाह हुई जगहों के पुनर्निर्माण पर आधारित है."

पहली बातचीत 14 अप्रैल को हुई थी, जिसके बाद 10 दिन का अस्थायी युद्धविराम हुआ था.

दूसरी ओर, ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में दूसरे दौर की बातचीत नहीं हो सकी. अभी तक ईरान ने अमेरिका से समझौता करने पर सहमति व्यक्त नहीं की है.

पहले दौर की बातचीत में ईरान ने शर्त रखी थी कि युद्धविराम में लेबनान में लड़ाई रोकना भी शामिल होना चाहिए. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट