अंतरराष्ट्रीय

लेबनान के राष्ट्रपति बोले- सीज़फ़ायर की समयसीमा बढ़ाने के लिए बातचीत जारी
23-Apr-2026 9:20 AM
लेबनान के राष्ट्रपति बोले- सीज़फ़ायर की समयसीमा बढ़ाने के लिए बातचीत जारी

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ़ औन ने कहा है कि इसराइल और लेबनान के बीच युद्धविराम की समयसीमा बढ़ाने के लिए बातचीत जारी है.

यह बयान गुरुवार को वॉशिंगटन में दोनों देशों के बीच होने वाली दूसरी दौर की बातचीत से पहले आया है.

दोनों देशों के बीच फ़िलहाल 10 दिन के अस्थायी युद्धविराम लागू है. ये सीज़फ़ायर 16 अप्रैल को लागू हुआ था.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में औन ने कहा कि जारी बातचीत, “इसराइली हमलों के पूरी तरह रोकने, लेबनानी क्षेत्रों से इसराइली सेना की वापसी, कैदियों की वापसी, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सेना की तैनाती और इस युद्ध में हुए नुक़सान के पुनर्निर्माण की शुरुआत पर आधारित है.”

औन ने कहा कि, "बातचीत को लेकर लेबनान का रुख़ साफ है, कोई रियायत नहीं, कोई मोलभाव नहीं और कोई आत्मसमर्पण नहीं. हम वही करेंगे जो लेबनान की संप्रभुता और सभी लेबनानी नागरिकों के हितों को सुनिश्चित करे."

उनके ऑफ़िस की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया है कि अमेरिका का समर्थन लेबनान को एक ऐसा अवसर प्रदान करता है जिसे हमें गंवाना नहीं चाहिए.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट