अंतरराष्ट्रीय

ईरान से तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना प्रमुख 'तुरंत प्रभाव' से छोड़ेंगे अपना पद
23-Apr-2026 8:46 AM
ईरान से तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना प्रमुख 'तुरंत प्रभाव' से छोड़ेंगे अपना पद

-सरीन हबेशियन

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के दौरान अमेरिकी नौसेना के प्रमुख जॉन फ़ेलन 'तत्काल प्रभाव' से अपना पद छोड़ रहे हैं.

पेंटागन प्रवक्ता सीन पर्नेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी. साथ ही कहा कि नौसेना के अंडरसेक्रेटरी हंग काओ अब कार्यवाहक सचिव होंगे.

फ़ेलन का नाम उन बड़े सैन्य अधिकारियों में जुड़ गया है, जिन्होंने हाल के महीनों में अपना पद छोड़ा है. कुछ हफ़्ते पहले ही अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आर्मी चीफ़ ऑफ़ स्टाफ रैंडी जॉर्ज से पद छोड़ने को कहा था.

दो अन्य आर्मी अधिकारी, जनरल डेविड हॉडने और मेजर जनरल विलियम ग्रीन को भी हाल ही में उनके पदों से हटाया गया है.

पेंटागन में आने के बाद से हेगसेथ ने दर्जन से ज़्यादा वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को हटाया है, जिनमें नौसेना संचालन प्रमुख और एयरफ़ोर्स के उप प्रमुख भी शामिल हैं.

फ़ेलन पहले कभी सेना में नहीं रहे थे, वो मार्च 2025 में नौसेना प्रमुख बने थे. उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 में नामित किया था.

उनके पद पर आने वाले काओ अक्टूबर 2025 में अंडरसेक्रेटरी बने थे और वे नौसेना में 25 साल सर्विस कर चुके हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट