अंतरराष्ट्रीय
ग़ालिबाफ़ के सलाहकार ने कहा- 'ट्रंप का युद्धविराम बढ़ाना किसी काम का नहीं'
22-Apr-2026 8:50 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ईरानी संसद के स्पीकर के एडवाइज़र ने ट्रंप के युद्धविराम से जुड़े नए एलान पर संदेह जताया है.
मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ के सलाहकार महदी मोहम्मदी ने कहा है कि ट्रंप का युद्धविराम बढ़ाना 'किसी काम का नहीं' है.
महदी मोहम्मदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "हारने वाला पक्ष शर्तें नहीं तय कर सकता. घेराबंदी जारी रखना बमबारी से अलग नहीं है और इसका जवाब सैन्य कार्रवाई से देना होगा."
उन्होंने लिखा, "ट्रंप ने युद्धविराम इसलिए बढ़ाया है ताकि अचानक से हमला करने की तैयारी कर सकें. अब समय आ गया है कि ईरान इसकी पहल करे."
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 22 अप्रैल को युद्धविराम की मियाद को अनिश्चित समय के लिए बढ़ा दी है.
ट्रंप का कहना है कि उनसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने इसकी मांग की थी. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


