अंतरराष्ट्रीय
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जुड़ा एक कथित वीडियो जारी किया
19-Apr-2026 1:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल नेटवर्क 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ईरानी शासन के ख़िलाफ़ हुए कथित प्रदर्शनों के दृश्य दिखाए गए हैं.
वीडियो की शुरुआत एक प्रदर्शनकारी से होती है, जो दीवार पर नारा लिखते हुए ट्रंप से मदद मांगता है.
इसके बाद वीडियो में अलग-अलग देशों में ईरानी सरकार के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शनों की तस्वीरें दिखाई जाती हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने यह वीडियो ऐसे समय में पोस्ट किया है, जब ईरान की ओर से होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर दिया गया है.
हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है, "ईरान के साथ बहुत अच्छी बातचीत चल रही है. लेकिन ईरान को होर्मुज़ स्ट्रेट पर अमेरिका को ब्लैकमेल नहीं होने देंगे." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


