अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के साथ युद्ध में "खींच लिया" है.
कमला हैरिस ने शनिवार को एक फ़ंडरेज़िंग कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, "वह (ट्रंप) एक युद्ध में गए, नेतन्याहू ने उन्हें उसमें खींच लिया. वह ऐसे युद्ध में गए जिसे अमेरिकी लोग नहीं चाहते और इससे अमेरिकी सैनिकों की जान ख़तरे में पड़ रही है."
ट्रंप ने हैरिस को सीधे जवाब नहीं दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर इसराइल को अमेरिका का "अच्छा साथी" ज़रूर बताया.
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "लोगों को इसराइल पसंद हो या ना हो, लेकिन उसने साबित किया है कि वह अमेरिका का बहुत अच्छा साथी है."
ट्रंप ने इसराइल के लिए कहा, "उन लोगों से अलग हैं जिन्होंने मुश्किल समय में अपना असली रंग दिखा दिया. इसराइल जमकर लड़ता है और जीतना जानता है." (bbc.com/hindi)


