अंतरराष्ट्रीय

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'ईरान के हाथों अमेरिका को ब्लैकमेल नहीं होने देंगे'
19-Apr-2026 11:30 AM
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'ईरान के हाथों अमेरिका को ब्लैकमेल नहीं होने देंगे'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि उनकी ओर से ईरान के साथ अच्छी बातचीत चल रही है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वो ईरान के हाथों अमेरिका को ब्लैकमेल नहीं होने देंगे.

डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ओवल ऑफ़िस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "ईरान के साथ बहुत अच्छी बातचीत चल रही है. लेकिन ईरान को होर्मुज़ स्ट्रेट पर अमेरिका को ब्लैकमेल नहीं होने देंगे."

दरअसल, ईरानी मीडिया में होर्मुज़ स्ट्रेट के बंद होने की ख़बरें आने के बाद कई जहाज़ों ने इस समुद्री रास्ते को छोड़कर अपना मार्ग बदल लिया है.

दूसरी ओर, ईरान के उप विदेश मंत्री सईद ख़ातिबज़ादेह ने कहा है कि ईरान अब तक अमेरिका के साथ अगले दौर की सीधी बातचीत के लिए तैयार नहीं है.

ख़ातिबज़ादेह ने बताया कि अमेरिका अपनी सख़्त शर्तों को छोड़ने को तैयार नहीं है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट