अंतरराष्ट्रीय
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने परमाणु कार्यक्रम के बारे में अब ये कहा
17-Apr-2026 11:10 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने देश के परमाणु कार्यक्रम पर एक ताज़ा बयान दिया है.
एक सोशल मीडिया पोस्ट में पेज़ेश्कियान ने लिखा, “एक शासन के लिए परमाणु हथियार, लेकिन एक पूरे राष्ट्र के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम की वजह से उसके ख़िलाफ़ जंग? ईरान, इराक़ और सीरिया में वैज्ञानिकों की हत्याएं, मिनाब में बच्चों की जान लेना. क्या दुनिया के कुछ नेताओं की मानवीय अंतरात्मा मर चुकी है?”
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “पिछले साल यूएनजीए में मैंने इस्लाम, ईसाई धर्म, यहूदी धर्म और मानवीय अंतरात्मा के गोल्डन रूल पर लौटने का आग्रह किया था- "दूसरों के साथ वैसा व्यवहार न करें, जैसा आप अपने साथ नहीं चाहते."
उन्होंने आरोप लगाया है कि इसराइल खुलेआम इस सिद्धांत का उल्लंघन कर रहा है.(bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


