अंतरराष्ट्रीय
लेबनानी सेना ने कहा है कि इसराइल के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते का कई बार उल्लंघन हो चुका है.
सोशल मीडिया एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक पोस्ट में सेना ने कहा कि उसने लेबनानी गांवों पर इसराइल के कई हमलों को रिकॉर्ड किया है.
लेबनानी सेना ने कहा है कि इसराइल की ओर से रुक-रुककर कई बार गोलीबारी भी की गई.
सेना ने विस्थापित लोगों से आग्रह किया है कि वे दक्षिणी कस्बों में लौटते समय सावधानी बरतें और ख़तरनाक इलाकों से दूर रहें.
इसराइल के साथ संघर्षविराम की घोषणा के बाद हमलों की वजह से लेबनान में विस्थापित हुए लोग अब अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं.
इस संघर्षविराम के बाद लेबनान में कई लोगों जश्न भी मनाया है.
संयुक्त राष्ट्र के रिफ़्यूजी चीफ़ ने लेबनान में दस लाख लोगों के विस्थापित होने के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ‘फौरन मदद’ की अपील की है.
ख़बर लिखे जाने तक इसराइल या उसकी सेना ‘आईडीएफ़’ की ओर से इन आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं आई है.
हालाँकि लेबनान के साथ समझौते के बाद इसराइल ने कहा था कि वह केवल हिज़्बुल्लाह के हमलों के जवाब में सैन्य कार्रवाई करेगा. (bbc.com/hindi)


