अंतरराष्ट्रीय

ईरान ने अमेरिका की किस बात से नाराज़ होकर युद्धविराम तोड़ने की धमकी दी?
16-Apr-2026 9:27 AM
ईरान ने अमेरिका की किस बात से नाराज़ होकर युद्धविराम तोड़ने की धमकी दी?

-ग़ोंचेह हबीबीज़ाद

ईरान ने कहा है कि अमेरिका नाकेबंदी जारी रखता है और ईरानी जहाज़ों के लिए असुरक्षा पैदा करता है तो युद्धविराम तोड़ा जा सकता है.

ख़ातम अल अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के कमांडर मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने कहा, "अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी जारी रखता है और ईरान के व्यापारिक जहाज़ों और तेल टैंकरों के लिए असुरक्षा पैदा करता है, तो यह युद्धविराम तोड़ने की शुरुआत होगी."

अली अब्दुल्लाही ने कहा, "अमेरिका ऐसा करता रहा तो ईरान की सेना फ़ारस की खाड़ी, ओमान सागर और लाल सागर में किसी भी तरह का आयात-निर्यात नहीं होने देगी."

गौरतलब है कि अमेरिका की ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी सोमवार से शुरू हुई. बुधवार को अमेरिकी सेना ने कहा कि पहले 24 घंटे में कोई जहाज़ नाक़ाबंदी पार नहीं कर पाया.

जबकि ओमान की खाड़ी में छह व्यापारिक जहाज़ों को वापस लौटना पड़ा. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट