अंतरराष्ट्रीय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो होर्मुज़ स्ट्रेट को हमेशा के लिए खोल रहे हैं.
ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, "चीन इस बात से बहुत खुश है कि मैं होर्मुज़ स्ट्रेट को हमेशा के लिए खोल रहा हूँ. मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूँ और दुनिया भर के लिए भी. ऐसी स्थिति फिर कभी नहीं आएगी."
ट्रंप ने दावा किया, "वे (चीन) ईरान को हथियार न भेजने पर सहमत हो गए हैं."
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की जल्द ही मुलाक़ात होने वाली है. ट्रंप ने कहा है कि चीनी राष्ट्रपति उनके इस फ़ैसले की वजह से गले लगाकर उनका धन्यवाद करेंगे.
इससे पहले चीन ने कहा था कि होर्मुज़ स्ट्रेट दुनिया के बेहद अहम व्यापारिक मार्ग है और उसकी नाकाबंदी करना सही फ़ैसला नहीं है.
12 अप्रैल को ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने एलान कर दिया कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज़ स्ट्रेट में आने-जाने की कोशिश करने वाले हर जहाज़ की नाकाबंदी शुरू करेगी. उन्होंने यह भी जोड़ा कि इसमें दूसरे देश भी शामिल होंगे. (bbc.com/hindi)


