अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका का दावा, नाकाबंदी के पहले 24 घंटों में कोई जहाज़ होर्मुज़ से नहीं गुज़रा
15-Apr-2026 9:47 AM
अमेरिका का दावा, नाकाबंदी के पहले 24 घंटों में कोई जहाज़ होर्मुज़ से नहीं गुज़रा

अमेरिका का कहना है कि ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाक़ों पर लगाई गई उसकी नाकाबंदी के पहले 24 घंटों में कोई भी जहाज़ इसे पार नहीं कर पाया.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के मुताबिक़ इस नाकाबंदी में 10 हज़ार से ज़्यादा सैन्य कर्मी, कई युद्धपोत और विमान शामिल हैं.

सेंटकॉम का कहना है कि छह व्यापारी जहाज़ों ने अमेरिकी बलों के निर्देशों का पालन करते हुए रास्ता बदल लिया और "वापस ईरानी बंदरगाहों की ओर लौट गए".

यह अपडेट उन ट्रैकिंग आंकड़ों के बाद आया है, जिन्हें बीबीसी ने वेरिफ़ाई किया है. इस डेटा से पता चलता है कि नाकाबंदी शुरू होने के बाद ईरान से जुड़े चार जहाज़ होर्मुज़ स्ट्रेट पार कर चुके हैं.

सेंटकॉम ने कहा कि यह नाकाबंदी ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी देशों के जहाज़ों पर लागू की जा रही है.

साथ ही यह भी कहा गया है कि जो जहाज़ ईरान से संबंधित नहीं हैं, उनके लिए वह "समुद्री आवाजाही की आज़ादी" है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट