अंतरराष्ट्रीय
ट्रंप ने कहा, अमेरिका और ईरान के बीच 'अगले दो दिन में' हो सकती है बातचीत - रिपोर्ट
15-Apr-2026 9:45 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत "अगले दो दिनों में" फिर शुरू हो सकती है.
उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा, "अगले दो दिनों में कुछ हो सकता है, और हम वहां (पाकिस्तान) जाने के लिए ज़्यादा इच्छुक हैं."
यह बयान पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शनिवार को हुई उस बैठक के बाद आया है, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़र क़ालिबाफ़ समेत कई लोग शामिल हुए थे.
यह बातचीत बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई थी.
इससे पहले मंगलवार को ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा था कि ईरान और पाकिस्तान के बीच संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है, लेकिन अमेरिका के साथ आगे बातचीत करने को लेकर "कोई जानकारी" नहीं है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


