अंतरराष्ट्रीय

ईरान के राजदूत ने होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले भारतीय जहाज़ों पर टोल के बारे में दिया बयान
14-Apr-2026 10:03 AM
ईरान के राजदूत ने होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले भारतीय जहाज़ों पर टोल के बारे में दिया बयान

भारत में ईरान के राजदूत ने होर्मुज़ स्ट्रेट से भारतीय जहाज़ों के गुज़रने और उन पर टोल टैक्स लगाए जाने से जुड़े सवाल के जवाब में भारत को ईरान के पांच मित्र देशों में से एक बताया है.

ईरानी राजदूत डॉ मोहम्मद फ़थाली ने कहा, "भारत सरकार के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं. हम भारतीय जहाज़ों के लिए अच्छी तैयारी करना चाहते हैं."

उन्होंने कहा, "आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान के बीच दो बात फ़ोन पर बात हुई है और हमारे विदेश मंत्रियों के बीच चार से पांच बार बात हुई है."

"हमारे बीच अच्छे संपर्क हैं क्योंकि आप जानते हैं कि हमारे विदेश मंत्री ने भारत को उन पांच देशों में गिना है, जो हमारे दोस्त हैं."

ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट के रास्ते से गुज़रने वाल जहाज़ों से टोल वसूल रहा है. अमेरिका ने इसका विरोध किया है और स्ट्रेट की नाकाबंदी की बात कही है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट