अंतरराष्ट्रीय

इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू ने लेबनान पहुंचकर क्या कहा?
13-Apr-2026 11:43 AM
इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू ने लेबनान पहुंचकर क्या कहा?

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने दक्षिण लेबनान का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी लेबनान में और भी काम बाकी है.

नेतन्याहू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैं यहां रक्षा मंत्री, चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़, नॉर्दर्न कमांड के प्रमुख, डिवीज़न कमांडर और हमारे रिज़र्व सैनिकों के साथ हूं. यहां सैनिकों में मज़बूत हौसला है और लड़ने की तैयारी है."

उन्होंने कहा, "लेबनान के सुरक्षा क्षेत्र के अंदर भी युद्ध जारी है, जहां मैं थोड़ी देर पहले गया था. हमने इस सुरक्षा क्षेत्र की वजह से लेबनान से हमले के ख़तरे को रोक दिया है."

नेतन्याहू ने कहा, "हम एंटी-टैंक फ़ायर के ख़तरे को दूर कर रहे हैं. हमने बहुत बड़ा काम किया है और अहम उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन अभी और काम बाकी है, हम अपनी कोशिशें जारी रखे हुए हैं."

गौरतलब है कि इसराइल लेबनान पर लगातार हमलावर है. पाकिस्तान ने कहा था कि लेबनान पर भी युद्धविराम लागू होगा. हालांकि, बाद में इसराइल और अमेरिका ने इससे इनकार किया था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट