अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद वार्ता असफल रही लेकिन पाकिस्तान ने सीज़फ़ायर के बारे में क्या कहा
12-Apr-2026 12:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई बातचीत असफल रही है. वार्ता समाप्त होने के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री इसहाक़ डार का एक बयान जारी किया गया है.
इसमें इसहाक़ डार ने अमेरिका और ईरान से अपील करते हुए कहा है कि "यह अनिवार्य है कि दोनों पक्ष युद्धविराम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखें."
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया, "हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष सकारात्मक भावना के साथ आगे बढ़ेंगे, जिससे कि पूरे क्षेत्र और उससे आगे स्थायी शांति और समृद्धि हासिल की जा सके."
पोस्ट के अंत में पाकिस्तान ने कहा कि वह आने वाले दिनों में भी अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाता रहेगा.(bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


