अंतरराष्ट्रीय

इसराइल ने कहा- ईरान ने हमला किया तो सेना करेगी सख़्त कार्रवाई
10-Apr-2026 9:13 AM
इसराइल ने कहा- ईरान ने हमला किया तो सेना करेगी सख़्त कार्रवाई

इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने कहा है कि लेबनान में उनके सैन्य अभियान ने हिज़्बुल्लाह को बहुत ज़ोरदार झटका दिया है, जिससे वह हमले की गहराई और दायरे से हक्का-बक्का और भ्रमित हो गया है.

रक्षा मंत्री ने कहा कि, "इसराइली डिफेंस फ़ोर्स (आईडीएफ) पूरी तरह तैयार है और अगर ईरान इसराइल पर हमला करता है तो वह सख़्ती से कार्रवाई करेगी.”

ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि लेबनान पर इसराइल के हमले युद्धविराम समझौते का उल्लंघन हैं और राष्ट्रपति चेतावनी दे चुके हैं कि ईरान के हाथ ट्रिगर पर ही रहेंगे.

रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने यह भी कहा कि बुधवार को लेबनान में 200 से ज़्यादा लोग मारे गए. उन्होंने इन लोगों को आतंकवादी बताया है.

इसके साथ ही इस ऑपरेशन में अब तक मारे गए लोगों की कुल संख्या 1,400 से अधिक हो गई है.

इससे पहले लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि सिर्फ़ बुधवार को इसराइली हमले में 203 लोग मारे गए.

वहीं अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने लेबनान पर शुरू किए गए इसराइली हमले में अब तक 1,700 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट