अंतरराष्ट्रीय

युद्धविराम के एलान के बावजूद एशिया में क्यों बढ़ीं कच्चे तेल की क़ीमतें?
09-Apr-2026 11:03 AM
युद्धविराम के एलान के बावजूद एशिया में क्यों बढ़ीं कच्चे तेल की क़ीमतें?

-ओसमंड चिया

एशिया में एक बार फिर कच्चे तेल की क़ीमतें बढ़ी हैं, क्योंकि अमेरिका और ईरान का युद्धविराम नाज़ुक दौर से गुज़र रहा है.

दरअसल, गुरुवार सुबह ब्रेंट क्रूड 3.3% बढ़कर 97.90 डॉलर पर और अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 3.2% बढ़कर 97.55 डॉलर पर पहुंच गया.

दो हफ़्ते के सशर्त युद्धविराम के बावजूद इसराइल ने लेबनान पर भारी हमले किए. इसके बाद ईरान ने चेतावनी दी कि अगर हमले जारी रहे तो वह भी कार्रवाई करेगा.

इससे पहले युद्धविराम के बाद बुधवार को तेल की क़ीमतें गिर गई थीं. युद्धविराम की शर्तों में होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलना भी शामिल है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट