अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप ने आर्टेमिस 2 के अंतरिक्ष यात्रियों से बात की, क्या कहा?
07-Apr-2026 11:02 AM
ट्रंप ने आर्टेमिस 2 के अंतरिक्ष यात्रियों से बात की, क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टेमिस 2 के अंतरिक्ष यात्रियों से बात की है. उन्होंने कहा कि आज इतिहास बना है और पूरे अमेरिका को गर्व महसूस हुआ है.

दरअसल, नासा के आर्टेमिस 2 के चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी से दूर अंतरिक्ष में उस स्थान पर पहुंचे हैं, जहां अब तक कोई इंसान नहीं पहुंचा था.

ट्रंप ने आर्टेमिस 2 के चारों अंतरिक्ष यात्रियों से कहा, "हमारे पास गर्व करने के लिए बहुत-सी बातें हैं, लेकिन जो आप कर रहे हैं, चांद के चारों ओर आधी सदी बाद घूमना और धरती से सबसे दूर जाने का रिकॉर्ड बनाना, इस जैसा कुछ नहीं है."

ट्रंप ने आगे कहा, "इंसानों ने कभी ऐसा नज़ारा नहीं देखा. यह बहुत ख़ास है." इसके बाद उन्होंने आर्टेमिस टीम और नासा को बधाई दी.

कॉल ख़त्म होने से पहले ट्रंप ने कहा कि मिशन पूरा होने पर वे आर्टेमिस टीम से व्हाइट हाउस में मिलेंगे. उन्होंने कहा, "मैं भी काफ़ी व्यस्त रहता हूं लेकिन समय ज़रूर निकालूंगा. मैं अमेरिकी जनता की ओर से आपको बड़ा सलाम देना चाहता हूं."

गौरतलब है कि इस मिशन में तीन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री रीड वाइसमैन, क्रिस्टीन कोच, विक्टर ग्लोवर और कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हेनसेन शामिल हैं.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट