अंतरराष्ट्रीय
ईरान के ख़िलाफ़ अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर ट्रंप ने पत्रकारों से क्या कहा?
07-Apr-2026 9:07 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने के पीछे वजह बताई है.
ट्रंप ने रविवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए होर्मुज़ स्ट्रेट तुरंत खोलने या फिर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी.
डोनाल्ड ट्रंप के अपशब्द इस्तेमाल करने के बाद कई नेताओं ने उनका विरोध किया है.
सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने होर्मुज़ पर अपनी बात रखने के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया.
पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि उन्होंने रविवार को अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में "इतनी गंदी भाषा" का इस्तेमाल क्यों किया.
ट्रंप ने जवाब दिया, "सिर्फ अपनी बात रखने के लिए. मुझे लगता है कि आपने यह पहले भी सुना होगा." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


