अंतरराष्ट्रीय

ईरान युद्ध के बीच नेपाल ने सरकारी दफ़्तरों और शिक्षा संस्थानों के लिए किया अहम फ़ैसला
06-Apr-2026 9:32 AM
ईरान युद्ध के बीच नेपाल ने सरकारी दफ़्तरों और शिक्षा संस्थानों के लिए किया अहम फ़ैसला

नेपाल ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण पैदा हुए ईंधन संकट के बीच बड़ा फै़सला लिया है.

सरकार ने एलान किया है कि अब सरकारी दफ़्तरों और शैक्षणिक संस्थानों में हफ़्ते में दो दिन की छुट्टी रहेगी.

कैबिनेट की बैठक में तय किया गया कि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा. यह व्यवस्था सोमवार, 6 अप्रैल से लागू होगी.

सरकारी प्रवक्ता सस्मित पोखरेल के मुताबिक़, सभी सरकारी दफ़्तर और शैक्षणिक संस्थान अब सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे.

सरकार का यह क़दम ईंधन की बचत करने और बढ़ते संकट से निपटने के लिए उठाया गया है.

बीबीसी नेपाली के मुताबिक़, सरकार ने डीज़ल और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने के लिए ज़रूरी क़ानूनी व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया है.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट