अंतरराष्ट्रीय
एफ़-15 के दूसरे अफ़सर का पता कैसे लगाया गया होगा? अमेरिकी सेना के पूर्व अधिकारी ने बताया
05-Apr-2026 7:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिकी सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी विलियम फ़ालन ने बताया है कि अमेरिका को दूसरे बचाए गए एयरमैन का पता कैसे चला होगा.
बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के वीकेंड कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आमतौर पर दो सीट वाले लड़ाकू विमान में दोनों पायलट ज़मीन पर गिरने के बाद एक-दूसरे से ज़्यादा दूर नहीं होते.
उनके मुताबिक़, इसी वजह से अमेरिकी बलों को एयरमैन की लोकेशन का 'काफ़ी अच्छा अंदाज़ा' रहा होगा.
फ़ालन ने यह भी कहा कि रेस्क्यू मिशन में 'रात का समय' फ़ायदेमंद रहा होगा, क्योंकि अमेरिकी बल रात में ऑपरेशन करने के आदी होते हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि दुश्मन इलाके़ में उड़ान भरते समय हर पायलट को इस बात के लिए तैयार रहना पड़ता है कि वही निशाना बन सकता है.(bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


