अंतरराष्ट्रीय

अमेरिकी रेस्क्यू मिशन को ईरान ने बताया 'नाकाम', ट्रंप को लेकर कही ये बात
05-Apr-2026 7:45 PM
अमेरिकी रेस्क्यू मिशन को ईरान ने बताया 'नाकाम', ट्रंप को लेकर कही ये बात

-ग़ोंचेह हबीबीआज़ाद

ईरान के अधिकारी और सरकारी मीडिया अमेरिकी रेस्क्यू मिशन को अलग अंदाज़ में पेश कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर दावा किया है कि अमेरिका ने 'इतिहास के सबसे साहसी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक' को अंजाम दिया है.

वहीं, ख़ातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने इस मिशन को 'नाकाम' बताया है.

उन्होंने कहा, "दुश्मन की अपने गिराए गए पायलट को बचाने की कोशिश अल्लाह की मदद और ईरानी बलों की कार्रवाई की वजह से विफल रही."

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इस ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी और ईरानी सैनिकों के बीच मुठभेड़ हुई.

आईआरजीसी ने आरोप लगाया कि ट्रंप 'भारी हार छिपाने' के लिए इस ऑपरेशन को सफलता बता रहे हैं.

ईरानी सरकारी टीवी ने भी इसी तरह का रुख़ अपनाया और इस घटना की तुलना ऑपरेशन ईगल क्लॉ से की, जो 1980 में ईरान के तबास में हुआ एक असफल अमेरिकी रेस्क्यू मिशन था.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट