अंतरराष्ट्रीय

ओमान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर ईरान से क्या बातचीत की?
05-Apr-2026 7:41 PM
ओमान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर ईरान से क्या बातचीत की?

ईरान की ओर से होर्मुज़ स्ट्रेट की नाकेबंदी से दुनियाभर में ऊर्जा क़ीमतों में तेज़ उछाल आया है और दुनिया की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है.

ओमान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, ईरान और ओमान के उप विदेश मंत्रियों के बीच इस अहम समुद्री रास्ते को सुचारु रूप से खोलने के विकल्पों पर बातचीत हुई है.

शनिवार को हुई इस बैठक में दोनों देशों के विशेषज्ञ भी शामिल थे, जहां कई प्रस्तावों और संभावित समाधान पर चर्चा की गई.

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान सोमवार तक इस समुद्री रास्ते को नहीं खोलता है, तो उसे गंभीर नतीजों का सामना करना पड़ेगा. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट