अंतरराष्ट्रीय
इसराइल ने सीरिया-लेबनान सीमा के अहम क्रॉसिंग के पास हमले की चेतावनी दी
05-Apr-2026 9:57 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
इसराइल ने कहा है कि वह 'निकट भविष्य' में लेबनान और सीरिया के बीच मसना सीमा क्रॉसिंग के पास हमला करने की योजना बना रहा है.
इसराइल डिफेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) के प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने आरोप लगाया है कि ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह इस क्रॉसिंग का इस्तेमाल 'सैन्य उद्देश्यों' के लिए कर रहा है.
लेबनान की पूर्वी सीमा पर सीरिया से सटा यह क्रॉसिंग दोनों देशों के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक अहम रास्ता है.
इस हफ़्ते की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र की रिफ़्यूजी एजेंसी ने कहा था कि युद्ध शुरू होने के बाद से 2 लाख से ज़्यादा लोग लेबनान से सीरिया में दाख़िल हुए हैं और मसना सबसे व्यस्त आधिकारिक क्रॉसिंग में से एक के रूप में 'चौबीसों घंटे' काम कर रहा है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


