अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप ने सहयोगियों से कहा, 'आपकी मदद के लिए अमेरिका आगे नहीं आएगा'
02-Apr-2026 11:54 AM
ट्रंप ने सहयोगियों से कहा, 'आपकी मदद के लिए अमेरिका आगे नहीं आएगा'

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक प्रस्ताव रखा है. मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर किए पोस्ट में उन्होंने जेट ईंधन की कमी से जूझ रहे देशों से कहा कि अगर होर्मुज से तेल नहीं मिल पा रहा तो अमेरिका का रुख कर सकते हैं. दो अलग-अलग पोस्ट्स में उन्होंने फ्रांस और ब्रिटेन को जबरदस्त फटकार भी लगाई है.  

ट्रंप ने तेल को लेकर कहा, "ब्रिटेन जैसे देश, जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए जेट फ्यूल नहीं हासिल कर पा रहे हैं, उनको मैं दो नसीहत दूंगा." उन्होंने आगे लिखा, "पहली, चाहूंगा कि उन्हें अमेरिका से तेल खरीदना चाहिए क्योंकि अमेरिका के पास पर्याप्त तेल है."

ईरानी तेल की खरीद पर ट्रंप प्रशासन ने दी 30 दिनों की ढील

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दूसरी नसीहत हौसला और हिम्मत दिखाने की कही. उन्होंने लिखा कि मेरी दूसरी सलाह है कि देर से ही सही लेकिन थोड़ी हिम्मत दिखाएं, होर्मुज जाएं और अपना हक ले लें.

ट्रंप ने आगे कहा कि आपको खुद के लिए लड़ना सीखना होगा. उन्होंने कहा कि  हमेशा अमेरिका उनका साथ देने के लिए मौजूद नहीं रहेगा, ठीक वैसे ही जैसे आप उसके साथ खड़े नहीं हैं. ट्रंप ने अंत में लिखा, "ईरान कमजोर हो चुका है, वो तबाह कर दिया गया है. सबसे मुश्किल काम हमने कर दिया है. अब आपको जाकर अपना तेल हासिल करने का हौसला दिखाना चाहिए."  (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट